जमुई : 12 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय पक्षी संग्रहालय

में विश्वस्तरीय बर्ड म्यूजियम बनने जा रहा है। जिले के झाझा प्रखंड स्थित नागी पक्षी आश्रयणी के समीप वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से हाईटेक पक्षी संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। डीएम राकेश कुमार ने बताया कि इसके लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी गयी है। इसका निर्माण 12 एकड़ में होगा। इसके निर्माण में सभी आधुनिक

संसाधनों का भी प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम में पूरे विश्व में पाए जाने वाले 1300 प्रकार की सभी प्रजाति के पक्षियों के बारे में पर्यटकों को चित्र और वीडियो फिल्म के माध्यम से भी जानकारी दी

13 सौ प्रजातियों के पक्षियों के 13 बारे में मिलेगी जानकारी
जाएगी। जिला वन पदाधिकारी ने बताया कि यह बर्ड म्यूजियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बता दें कि जमुई के झाझा प्रखंड स्थित नागि नकाटी डैम में हर वर्ष ठंड के मौसम में काफी संख्या में विदेशी पक्षी पहुंचते हैं।

म्यूजियम में पक्षियों के प्रवास काल, प्रजनन काल, अंडों के आकार, वापस लौटने के समय के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पक्षियों के आवाज को भी सुनने की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आसपास के लोगों को पक्षियों का संरक्षण सही तरीके से करने और उनके महत्व के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *