प्रतिष्ठित बी.सी. जिंदल ग्रुप के भाग तथा भारत में डाउनस्ट्रीम स्टील उत्पादों के अग्रणी निर्माताओं में से एक जिंदल (इंडिया) लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल के सैंथिया में कंपनी के पहले रीटेलर्स मीट ‘मिलाप’ का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसका आयोजन क्षेत्र के अग्रणी रीटेलों के साथ बातचीत के लिए किया गया था। मीट का आयोजन जैन इस्पात के सहयोग से हुआ, जिसमें और लगभग 85 रीटेलरों ने हिस्सा लिया। देश भर में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने और क्षेत्र में अपनी स्थिति को सशक्त बनाने की योजनाओं के तहत जिंदल (इंडिया) लिमिटेड ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। मीट के दौरान डाउनस्ट्रीम स्टील उत्पाद निर्माताओं ने अपने आधुनिक कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज का प्रदर्शन किया। इनमें से हर प्रोडक्ट को विभिन्न उद्योगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो टिकाऊ होने के साथ-साथ उच्च परफोर्मेन्स भी देते हैं। इनमें से एक था, जिंदल सबरंग, जो कलर कोटेड प्रोडक्ट्स की बेहतरीन रेंज के साथ स्टील को नई परिभाषा देता है, जो जंग रोधी गुणों के चलते आउटडोर ऐप्लीकेशन के लिए बेहतरीन है। इसके अलावा कंपनी ने रीटेलरों को जिंदल न्यूकलर प्लस के बारे में भी बताया, यह प्रीमियम कोटेड स्टील प्रोडक्ट्स में से बेहतरीन प्रोडक्ट है, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी, आकर्षक लुक और लम्बा चलने वाले गुणों के साथ आता है। इसे स्पेशल कोटिंग प्रक्रिया से तैयार किया गया है, जो स्टील को जंग से बचाता है और साथ ही इसका रंग भी फीका नहीं पड़ता।
‘देश के डाउनस्ट्रीम स्टील सेक्टर में अग्रणी नेशनल प्लेयर्स में से एक होने के नाते हम मुख्य बाज़ारों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए देश भर में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने के प्रयास जारी रखे हुए हैं। कई क्षेत्रों में हमारी लीडरशिप स्थिति बेहद मजबूत है और हम खासतौर पर पूर्वी एवं दक्षिणी क्षेत्र में बेहतरीन परफोर्मेन्स दे रहे हैं। ‘मिलाप’ रीटेलर मीट हमारे रीटेल पार्टनर्स से मिलने, उनसे फीडबैक लेने और हमारी नई पेशकश के बारे में उन्हें अपडेट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से हम सैंथिया जैसे बाज़ारों में अपनी स्थिति को सशक्त बनाने और पार्टनर्स के साथ मजबूत रिश्ते बनाने के लिए प्रयासरत हैं। जिंदल सबरंग एवं न्यूकलर प्लस जैसे प्रोडक्ट्स के साथ हम न सिर्फ अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार कर रहे हैं बल्कि हमारे पार्टनर्स को उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने में भी सक्षम बना रहे हें।’ जिंदल (इंडिया) लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा। इस पहल के तहत जिंदल (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लिए कंपनी की योजनाओं पर चर्चा की, रीटेलरों से फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं को हल किया। यह मीट कंपनी के लिए क्षेत्र के रीटेल पार्टनर्स के साथ जुड़ने में बेहद कारगर साबित हुई, जिसने भरोसेमंद एवं विकसित होती कंपनी के रूप में जिंदल (इंडिया) लिमिटेड की स्थिति को और मजबूत बनाया।
अपनी शुरूआत के बाद से जिंदल (इंडिया) लिमिटेड राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सक्रिय रही है, और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के भारत सरकार के दृष्टिकोण को समर्थन प्रदान कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी मौजूदा 1 मिलियन एमटी सालाना की क्षमता को रु 1500 करोड़ के निवेश के साथ 60 फीसदी (0.6 मिलियन एमटी) बढ़ाने की घोषणा की थी। इस विस्तार के तहत मुख्य रूप से कोटेड फ्लैट प्रोडक्ट्स के लिए नई लाईन्स पर ध्यान दिया जाएगा, जिससे कंपनी अपने प्रोडक्ट्स का उत्पादन बढ़ा सकेगी। ये प्रयास सोलर एवं होम अप्लायन्सेज़ जैसे नए सेगमेन्ट्स में विविधीकरण, आयात प्रतिस्थापन में योगदान के साथ इनोवेशन एवं विकास के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
