मालदा में धूमधाम से मनाया गया ‘कन्याश्री दिवस’ , डीएम ने कन्याश्री लड़कियों को किया सम्मानित  

पूरे राज्य के साथ साथ गुरुवार को मालदा में भी कन्याश्री दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मालदा शहर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को मालदा जिला प्रशासन ने मालदा टाउन हॉल में कन्याश्री दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसका औपचारिक उद्घाटन जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनिंद्य सरकार, जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष लिपिका बर्मन घोष, विधायक सावित्री मित्रा, इंग्लिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु चौधरी, ओल्ड मालदा नगरपालिका के चेयरमैन कार्तिक घोष, पार्षद चैताली घोष सरकार और कई अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रारंभ में, कन्याश्री दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की कन्याश्री लड़कियों ने नृत्य और गीत सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फिर, जिला प्रशासन ने कन्याश्री लड़कियों को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *