सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी की खूंटी पूजा आयोजित

हर बार की तरह इस बार भी उल्टा रथ के  दिन सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से  खूंटी   पूजा का आयोजन किया गया।  सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी की पूजा 63वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। प्रत्येक बार की तरह इस बार भी  सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी प्रथम स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य से पूजा मंडप  को भव्य रूप से सजाने जा रही है।

आपको बता दें कि  हर साल सिलीगुड़ी सेंट्रल कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी नए थीम पर आकर्षक पूजा मंडप प्रस्तुत करती है। इस बार उनका विशेष आकर्षण मिट्टी से बनी आकर्षण सामग्रियां होगी ।

पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वे विभिन्न आकर्षक पूजा मंडप प्रस्तुत कर उत्तर बंगाल के लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी सिलीगुड़ी में उनका इको-फ्रेंडली पूजा मंडप अपनी जगह बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *