गयेरकाटा चाय बागान में एक तेंदुआ फिर पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए को रेस्क्यू कर उसे गोरुमारा जंगल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे गोरुमारा जंगल में छोड़ दिया गया। गौरतलब है पिछले महीने की 20 तारीख को गयेरकाटा बागान में एक तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर दिया था।
उनमें से एक को बीरपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चाय बागान में पिंजरा लगाया था । वन विभाग की गश्त भी जारी रही। इस बीच तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया. तेंदुए के पकडे जाने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।
