लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार और सोमवार को जेद्दा में हो रही है। आईपीएल नीलामी के इतिहास में ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। पंत ने अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा, जोकि कुछ देर पहले 26.75 करोड़ में पंजाब में गए थे।

आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे पहली बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। उनको खरीदने के लिए 6 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। हालांकि हैदराबाद ने 18 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई लेकिन पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल करके 18 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में जोड़ा। इस बार मेगा नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों का वर्चस्व देखने को मिल रहा है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा हैं। रबाडा को गुजरात ने 10.75 करोड़ में खरीदा। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *