इंदिरा गांधी की जयंती पर ममता बनर्जी की श्रद्धांजलि

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इंदिरा गांधी को स्मरण किया।

अपने संक्षिप्त संदेश में ममता बनर्जी ने लिखा, “भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि।”

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी को देश की सबसे प्रभावशाली और दृढ़निश्चयी नेताओं में से एक माना जाता है। उनकी जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें याद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *