मैरियट बॉनवॉय, मैरियट इंटरनेशनल के पुरस्कार-विजेता ट्रैवल प्रोग्राम, और भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म, स्विगी ने भारतीय उपभोक्ताओं के रोज़मर्रा के मोमेंट्स तक मैरियट बॉनवॉय के फायदों को पहुंचाने के लिए साझेदारी की है। यह महत्वपूर्ण साझेदारी भारत के आतिथ्य और ऑन-डिमांड सुविधा क्षेत्रों में दो विश्वसनीय ब्रांडों को एकसाथ लाती है, जिससे दोनों ब्रांडों के सदस्य स्विगी की विविध सेवाओं – जैसे फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और डाइनिंग आउट – पर मैरियट बॉनवॉय पॉइंट्स कमा सकेंगे। इससे मैरियट बॉनवॉय के लाभ महज़ यात्रा से परे रोजमर्रा की जिंदगी तक आसानी से पहुंचेंगे। यह सहयोग दैनिक जीवन और अनोखे यात्रा-संबंधित अनुभवों के बीच एक पुल बनाता है। लिंक किए गए अकाउंट के साथ सदस्य रोजाना लेनदेन पर पॉइंट्स कमा सकेंगे और दुनिया भर में मैरियट बॉनवॉय के होटलों तथा अनुभवों के पोर्टफोलियो में बेहतर लाभों और पुरस्कारों का आनंद ले सकेंगे।
इस सहयोग के माध्यम से, मैरियट बॉनवॉय के सदस्य अब स्विगी की सेवाओं जैसे फूड डिलीवरी, इंस्टामार्ट और डाइनआउट पर हर 500 रुपये खर्च पर पांच पॉइंट्स कमा सकते हैं। इससे सदस्यों को न केवल यात्रा के दौरान, बल्कि डिनर ऑर्डर करने, रेस्तरां बुकिंग करने, दोस्तों के साथ डिनर होस्ट करने या किराने और अन्य जरूरतों की खरीदारी पर भी पॉइंट्स कमाने और जमा करने काम मौका मिलेगा। रोजमर्रा के लेनदेन को पॉइंट कमाने के अवसरों में बदलकर, मैरियट बॉनवॉय कंज्यूमर टचपॉइंट्स पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है और सदस्यों की लाइफस्टाइल को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। एक अतिरिक्त विशेष लाभ के रूप में, मैरियट बॉनवॉय के एलीट मेंबर्स को सभी स्तरों – सिल्वर, गोल्ड, प्लैटिनम, टाइटैनियम और एंबेसेडेर में स्विगी वन की मेंबरशिप मुफ्त में मिलेगी। स्विगी वन भारत का एकमात्र मेंबरशिप प्रोग्राम है जो फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स और डाइनिंग आउट में लाभ प्रदान करता है, जिसमें मुफ्त डिलीवरी और विशेष छूट शामिल हैं।
जॉन टूमी, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, एशिया पैसिफिक (चीन को छोड़कर), मैरियट इंटरनेशनल ने कहा, “मैरियट बॉनवॉय ने हमेशा हमारे सदस्यों के साथ सार्थक कनेक्शन बनाया है। स्विगी के साथ, हम लॉयल्टी को रोजमर्रा की जिंदगी में ला रहे हैं, दैनिक खर्च को भविष्य की यात्रा में बदल रहे हैं। इस महत्वपूर्ण साझेदारी से हम मेंबर्स से जहां वे हैं, वहीं मिल सकते हैं, इससे मैरियट बॉनवॉय तक फौरन, प्रासंगिक पहुंच बनाई जा सकती है जोकि बस एक टैप दूर है। यह भारत में हमारी वृद्धि को दर्शाती एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और स्टे के अलावा लॉयल्टी के भविष्य में एक स्पष्ट कदम है ।” फणि किशन अड्डेपल्ली, चीफ ग्रोथ ऑफिसर और को-फाउंडर, स्विगी ने कहा, “रोजमर्रा की सहूलियत वह जगह है जहां स्विगी उपभोक्ताओं के लिए हमेशा मौजूद रहता है, चाहे वह फूड हो, क्विक कॉमर्स हो या अनोखे अनुभव। मैरियट बॉनवॉय के साथ, हम इन रोजाना के पलों को और अधिक पुरस्कृत बनाने जा रहे हैं, जिससे यूजर्स ग्लोबल ट्रैवल लाभ कमाएं और मैरियट के साथ ठहरने का आनंद उठाएं।”
