सुजापुर स्थित नयमौजा मैदान में एक लाख से ज्यादा लोगों ने अदा की नमाज 

आज पवित्र ईद है और पूरे देश व प्रदेश में खुशी का माहौल है।  सुबह से ही मालदा जिले में भी उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।  मालदा के सुजापुर स्थित नयमौजा मैदान में होने वाली नमाज राज्य की सबसे बड़ी नमाजों में से एक है। सुजापुर में लगभग एक लाख मुस्लिम लोगों ने एक साथ नमाज अदा की।

ईदगाह मैदान से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर भी नमाज पढ़ने वालों की भीड़ जुटती है। आठ से अस्सी  वर्ष तक के बच्चों  वृद्ध तक ने नमाज अदा की। आज रमजान के पवित्र महीने के अंत में ईद का त्यौहार है। इस अवसर पर कालियाचक के विभिन्न इलाकों में नमाज का आयोजन किया गया। सुजापुर 9 मोजा, जलालपुर 22 मोजा ईदगाह, सुकदेवपुर, जगदीशपुर, दरियापुर, अलीपुर, मौजोमपुर, अलीनगर व अन्य ईदगाह पर  लोगों ने नमाज  अदा की।

ईद के मौके पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाने के साथ-साथ कई लोग ईद के खुशनुमा पलों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए सेल्फी लेने में भी व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *