सिलीगुड़ी में नए एडीसीपी कार्यालय का हुआ उद्घाटन,  रक्तदान शिविर भी आयोजित 

शिलिगुड़ी के पुलिस आयुक्त सी. सुधाकर ने बुधवार को नए एडीसीपी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बागडोगरा ट्रैफिक गार्ड की ओर से 69वां “उत्सर्ग” रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसके साथ सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से विद्यालय के छात्रों को बारिश से बचाने के लिए रेनकोट वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर, डीसीपी विश्व चंद ठाकुर, एडीसीपी अभिषेक मजूमदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

इस दिन की पहल पुलिस और समाज के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम  माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *