निवा बुपा ने ‘पिंक लीव’ नीति शुरू की, जो कर्मचारी-केंद्रित कार्यस्थल प्रथाओं में नया मानक स्थापित करती है

एक समावेशी और सहानुभूतिपूर्ण कार्यस्थल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने पिंक (पीरियड) लीव पॉलिसी की शुरुआत की घोषणा की है- जिसके साथ वह भारत की उन पहली स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने पूरे भारत में अपने सभी कर्मचारियों के लिए ऐसी पहल शुरू की है। यह प्रगतिशील पहल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और सभी कर्मचारियों के लिए एक सहायक वातावरण बनाने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है। पॉलिसी के अनुसार, निवा बूपा में सभी महिला कर्मचारी प्रति माह एक दिन की पिंक लीव के लिए एलिजिबल होंगी, जिसे पीरियड से जुड़ी असहजताओं जैसे क्रेम्प्स, माइग्रेन, जी घबराना और थकान को संभालने में सहायता के लिए तैयार किया गया है। पिंक लीव का एक दिन प्रत्येक माह की शुरुआत में क्रेडिट किया जाएगा, और जो अवकाश उपयोग में नहीं लाया जाएगा वह माह के  अंत में समाप्त हो जाएगा। कर्मचारी स्टैंडर्ड लीव एप्लीकेशन सिस्टम के माध्यम से “पिंक लीव” श्रेणी का चयन करके इस अवकाश का आसानी से लाभ उठा सकती हैं। 

पॉलिसी की शुरुआत पर बोलते हुए, *निवा बूपा के डायरेक्टर, चीफ सस्टेनेबिलिटी एवं एचआर ऑफिसर तरुण कात्याल* ने कहा, “निवा बूपा में हम मानते हैं कि सच्चा कर्मचारी कल्याण केवल नीतियों से आगे बढ़कर होता है- यह सहानुभूति, समझ और वास्तविक जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करने से जन्म लेता है। पिंक लीव की शुरुआत महिलाओं के स्वास्थ्य को सार्थक तरीके से समर्थन देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पहल न केवल वेलनेस को बढ़ावा देती है, बल्कि देखभाल, समावेशन और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के प्रति सम्मान की हमारी संस्कृति को भी मजबूत करती है।” 

चार लगातार वर्षों तक ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में मान्यता प्राप्त संगठन के रूप में, निवा बूपा कार्यस्थल अनुभव को बेहतर बनाने और विविध आवश्यकताओं का समर्थन करने वाली विचारशील, कर्मचारी-केंद्रित नीतियों के माध्यम से उद्योग में नेतृत्व करता आ रहा है। पिंक लीव की शुरुआत एक अधिक समावेशी और सहायक वातावरण बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो इसकी महिला कर्मचारियों की विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पहचानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *