गांधीजी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग उन्मूलन का लिया गया संकल्प,  निकाली गई पदयात्रा 

जलपाईगुड़ी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज के दिन यानि 30 जनवरी 1948 को हत्या कर दी गई थी। इसलिए देश के इतिहास में 30 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन प्रतिवर्ष देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलकर कई आंदोलन चलाये। आंदोलनों के चलते उन्हें कई बार जेल में भी रहना पड़ा। उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए ही 30 जनवरी के दिन उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवसके रूप में मनाया जाता है।

15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के कुछ महीने बाद ही 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा दिल्ली के बिड़ला हाउस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसी के चलते 30 जनवरी प्रतिवर्ष महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है और साथ ही इसे महात्मा गांधी के शहीद होने पर शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर, जलपाईगुड़ी नगर पालिका द्वारा कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए शहर के विभिन्न सड़कों पर जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।नगर परिषद सदस्य स्वरूप मंडल ने इस विशेष दिन के बारे में बताया। इस दिन हम सभी कुष्ठ रोग उन्मूलन के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *