पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह पालन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह पालन के दौरान बालासन ट्रैफिक गार्ड ने फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के बालासन ट्रैफिक गार्ड की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को बालासन ट्रैफिक गार्ड की ओर से गोयल मोड़ संलग्न मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों ने इस फुटबॉल खेल में हिस्सा लिया। इस दिन कार्यक्रम में एडीसीपी अभिषेक मजूमदार, एसीपी साजिद इकबाल, बालासन ट्रैफिक गार्ड के ओसी गोविंदा रॉय समेत अन्य सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे। साथ ही इस दिन खपरासी हाई स्कूल के विद्यार्थियों को 50 स्कूल बैग सौंपे गए।
इस दिन ट्रैफिक गार्ड की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। एडीसीपी अभिषेक मजूमदार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस और समाज के आम लोगों के बीच संबंध को मजबूत करना है।
