सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाने की पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम तपो रॉय है और वह व्यक्ति कूचबिहार का निवासी है। प्रधान नगर थाने के पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति कल शाम रांची जाने वाली बस पकड़ने के लिए सिलीगुड़ी जंक्शन के टर्मिनस के पास बस काउंटर के सामने खड़ा था।
उसके पास कूचबिहार से रांची ले जाने के लिए करीब 21 किलोग्राम गांजा था। इसी दौरान गोपनीय सूत्रों के माध्यम से प्रधान नगर थाने की पुलिस को संदिग्ध युवक के बारे में सूचना मिली। इसके बाद जब पुलिस ने उस व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजे के दो पैकेट मिले।
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रधान नगर थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। उसे आज बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।