अवैध कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो. बिपुल है।

वह फुलबाड़ी नंबर 2 के जोरपाकरी इलाके का निवासी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शुक्रवार शाम न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत अंबिकानगर गंतपारा इलाके में छापेमारी की। व्यक्ति वहां मादक पदार्थ बेचने की नीयत से खड़ा था।

गिरफ्तार व्यक्ति को शनिवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस घटना में और कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *