राजगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलाकोबा इलाके के साऱ्या कालिबाड़ी विद्यालय मैदान में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार की द्वारा “हमारा इलाका, हमारा समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि विपणन मंत्री श्री बेचाराम मन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ मौजूद थे प्रशासन के कई उच्च अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और आम आदमी।
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है —
स्थानीय समस्याओं को सीधे प्रशासन के सामने पेश करना और तत्काल समाधान सुनिश्चित करना।
जनता के साथ संवाद कर उनके शिकायतों और सुझावों को सुनकर, उसका समाधान निकाला जा रहा है।
मंत्री का संदेश मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा: “राज्य सरकार आम लोगों के साथ है। हमारा इलाका, हमारा समाधान “कार्यक्रम के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
