विशाल बोयाल मछली को देखने के लिए  उमड़ रही है  लोगों की, लेकिन नहीं मिल रहा है कोई खरीददार

जलपाईगुड़ी : नदी में मिली विशाल बोयाल मछली को देखने के लिए  जलपाईगुड़ी  मछली बाज़ार में  लोगों की भी तो उमड़ रही है, लेकिन खरीददार नहीं मिले रहे हैं।आज तीस्ता नदी से एक विशाल बोयाल मछली पकड़ी गई। जिसे देखने के लिए बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

यह विशाल बोआल मछली जलपाईगुड़ी शहर के बाहर तीस्ता नदी से पकड़ी गई थी। आज सुबह कुछ  स्थानीय लोगों ने एक बड़ी बोआल मछली जाल से पकड़ा गया। और जब मछली को बाजार में लाया गया है तो उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी।

हालांकि इस मछली को खरीदने वाले व्यापारी का कहना है कि भले ही उसने इस मछली ऊंचे दाम पर खरीदा हैं, लेकिन यहां कोई खरीदार नहीं है। हर कोई मछली को उत्सुकता से देख रहा था, लेकिन कोई भी उसे खरीद नहीं रहा था। इस विशाल मछली को खरीदने के बाद मैं मुसीबत में पड़ गया हूँ। उसने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही कोई खरीदार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *