सिलीगुड़ी में धूमधाम से मनाया गया पुलिस दिवस, समाजसेवा की भी पेश हुई मिसाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर वर्ष 2020 से प्रतिवर्ष 1 सितम्बर को “पुलिस दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए,  सिलीगुड़ी  पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भी सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ग्राउंड में किया गया, जिसमें पुलिस कमिश्नर सी. सुधाकर, डिप्टी पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) तन्मय सरकार, डिप्टी पुलिस कमिश्नर राकेश सिंह, काज़ी शमसुद्दीन अहमद, साथ ही एसीपी, एडीसीपी, ट्रैफिक पुलिस अधिकारीगण और थानों के आईसी-ओसी उपस्थित थे।

इस मौके पर कमिश्नर सी. सुधाकर को पुलिस दिवस बैज पहनाया गया और बैंड सैल्यूट देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान रिज़र्व इंस्पेक्टर तेनजिंग लामा द्वारा प्रदान किया गया। लेकिन यह आयोजन केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा। समाजसेवा की भावना के तहत, राज्य पुलिस वेलफेयर कमेटी और शिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त प्रयास में मल्लागुड़ी के चेतना कॉलोनी इलाके में करीब 100 जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में कमिश्नर सी. सुधाकर और डीसीपी राकेश सिंह स्वयं मौजूद थे। इस प्रकार, पुलिस दिवस न केवल कर्तव्यपरायणता का प्रतीक बना, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी परिचायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *