भैंसों की तस्करी को पुलिस ने किया नाकाम,  27 भैसों के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने भैंसों की  तस्करी को नाकाम कर दिया है।  एक गाडी से 27 भैंसों को बरामद करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  आपको बता दें कि कल देर रात सिलीगुड़ी महकमा के घोषपुकुर फूलबाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थ।

फांसीदेवा थाने की गश्ती वैन ने एक कंटेनर को रोका। चेक करने के बाद देखा के गाडी में भैंसें हैं। पुलिस ने कागजात की मांग की, लेकिन गाड़ी चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।  इसके बाद  भैंसों को जब्त कर लिया गया, बाद में भैंसों को  ख्वादर भेज दिया गया।

इस मामले में  तीन लोगों को गिरफ्तार  किया गया है, कंटेनर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार भैंसों को दालखोला से तस्करी कर असम ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों में ताहित आलम (56), ऐजुल अली (48), एमडी अंजार शामिल हैं। आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा कोर्ट में पेश किया गया।  फांसीदेवा  पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *