पावरअप मनी ने अनुसंधान और सलाहकार क्षमताओं को मजबूत करने के लिए 12 मिलियन डॉलर जुटाए

म्यूचुअल फंड सलाह देने वाली वेल्थटेक प्लेटफॉर्म पावरअप मनी ने आज घोषणा की कि उसने सीरीज़-ए फंडिंग राउंड में 12 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इस राउंड का नेतृत्व पीक एक्सवी ने किया, जबकि मौजूदा निवेशकों एक्सेल, ब्लूम वेंचर्स और केएई कैपिटल ने अपने पहले के निवेश पर भरोसा जताते हुए दोबारा निवेश किया। इसके अलावा 8आई वेंचर्स और डेवसी का समर्थन भी इस राउंड में जारी रहा। यह फंडिंग कंपनी द्वारा 7।2 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग जुटाने के महज छह महीने बाद आई है। पिछले एक दशक में भारत में म्यूचुअल फंड को अपनाने में तेज़ बढ़ोतरी देखी गई है। अब करीब 6 करोड़ निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं और एसआईपी निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।हालांकि, उच्च गुणवत्ता वाली और निष्पक्ष निवेश सलाह तक पहुंच इसी रफ्तार से नहीं बढ़ पाई है। कई निवेशक आज भी अनौपचारिक सलाह या अल्पकालिक प्रदर्शन के आधार पर फैसले लेते हैं, जिसका नतीजा अक्सर लंबे समय में कमज़ोर रिटर्न के रूप में सामने आता है। 2024 में प्रतीक जिंदल द्वारा स्थापित पावरअप मनी एक रिसर्च-आधारित, ज़ीरो-कमीशन म्यूचुअल फंड सलाहकार प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है, जिसका मकसद पारंपरिक लागत के मुकाबले बेहद कम खर्च में लाखों भारतीयों तक उच्च गुणवत्ता वाली और निष्पक्ष निवेश सलाह पहुंचाना है।सेबी-रजिस्टर्ड रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र (आरआईए) के रूप में यह प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करता है कि दी जाने वाली सिफारिशें निवेशकों के दीर्घकालिक वेल्थ क्रिएशन लक्ष्यों के पूरी तरह अनुरूप हों।

पावरअप मनी ऐप यूज़र्स को अपने म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो की मुफ्त समीक्षा करने और उसकी सेहत व प्रदर्शन का आकलन करने की सुविधा देता है।लॉन्च के महज आठ महीनों के भीतर इस प्लेटफॉर्म से 5 लाख से ज्यादा यूज़र जुड़ चुके हैं और यह फिलहाल ₹65,000 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को ट्रैक कर रहा है। इससे प्लेटफॉर्म के प्रति शुरुआती यूज़र एंगेजमेंट और भरोसे का मजबूत संकेत मिलता है।

पावरअप मनी की प्रमुख पेशकश पावरअप एलीट ऐप के ज़रिये ₹999 की वार्षिक फीस पर पर्सनलाइज़्ड म्यूचुअल फंड सलाह प्रदान करती है। यह सब्सक्रिप्शन खास तौर पर गंभीर निवेशकों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें फंड चयन, पोर्टफोलियो रिव्यू, री-बैलेंसिंग, एसेट एलोकेशन और संस्थागत स्तर के रिसर्च पर आधारित एंड-टू-एंड पोर्टफोलियो मार्गदर्शन शामिल है। लॉन्च के बाद से पावरअप एलीट से 25,000 से अधिक पेड मेंबर्स जुड़ चुके हैं और यह भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली सब्सक्रिप्शन-आधारित म्यूचुअल फंड सलाह सेवाओं में शामिल हो गया है।

पावरअप मनी के संस्थापक और सीईओ प्रतीक जिंदल ने कहा, “उच्च गुणवत्ता और निष्पक्ष म्यूचुअल फंड सलाह किसी खास वर्ग तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जैसे-जैसे ज्यादा भारतीय म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, असली कमी भरोसेमंद और शोध-आधारित सलाह तक पहुंच की है, जो निवेशकों को अनुशासित और दीर्घकालिक फैसले लेने में मदद करे। यह फंडिंग हमें अपनी सलाहकार और रिसर्च क्षमताओं को मजबूत करने, पावरअप एलिट को विस्तार देने और पावरअप इनफिनिट लॉन्च करने में सक्षम बनाएगी। हमारा लक्ष्य भारत का सबसे भरोसेमंद, जीरो-कमीशन म्यूचुअल फंड सलाहकार प्लेटफॉर्म बनाना है, ताकि लाखों निवेशक स्पष्टता और भरोसे के साथ निवेश कर सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *