झारखंड पहुंची राष्ट्रपति, मंत्री ने किया स्वागत, बोलीं- संपूर्ण झारखंड के लिए गौरव का विषय

झारखंड की धरती एक बार फिर गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवभूमि देवघर पहुंचीं। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार भी उपस्थित रहे।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस क्षण को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए लिखा “देवघर एयरपोर्ट पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का झारखंड सरकार की ओर से आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति महोदया का देवभूमि देवघर आगमन सम्पूर्ण झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। झारखंड की पावन माटी ने आज फिर इतिहास रच दिया, जब उसकी गोद में देश की प्रथम नागरिक ने पदार्पण किया।”की गोद में देश की प्रथम नागरिक ने पदार्पण किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *