शारदीय नवरात्रि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम राजनेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। उन्होंने सभी देशवासियों को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *