बाताबाड़ी फार्म बाजार से सिलीगुड़ी होते हुए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए शुरू हुई निजी बस सेवा

बाताबाड़ी फार्म बाजार से सिलीगुड़ी होते हुए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए निजी बस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा आज से शुरू की गई है। आज जिला परिषद सदस्य रेजाउल बाकी, मटियाली बाताबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत के उप प्रधान बितेन रॉय, समाजसेवी बिमल चंद्र रॉय व अन्य ने बाताबाड़ी फार्म बाजार में फीता काटकर इस बस सेवा का उद्घाटन किया। 

मालूम हो कि यह बस प्रतिदिन सुबह 7:50 बजे बाताबाड़ी फार्म बाजार से रवाना होगी। माना जा रहा है कि बाताबाड़ी और संलग्न धूपझोरा, बिधाननगर बारादिघी चाय बागान इलाकों के लोगों को फायदा होगा। इन इलाकों से कई लोग इलाज और अन्य उद्देश्यों के लिए सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल मेडिकल व कॉलेज अस्पताल जाते हैं।

अब उन सभी लोगों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी। जिला परिषद सदस्य रेजाउल बाकी व अन्य ने बाताबाड़ी फार्म बाजार से इस निजी बस सेवा को शुरू करने के लिए बस मालिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *