बेटी के जन्म के बाद पहली बार भारत आईं राधिका आप्टे

अभिनेत्री राधिका आप्टे अपने पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ लंदन में बस गई हैं। उन्होंने दिसंबर में वहीं एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद राधिका को बधाइयों का तांता लग गया। अब राधिका अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार भारत लौटी हैं। राधिका आप्टे ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने अपनी तीन महीने की बेटी को सीने से लगा कर रखा है। हालांकि, इसमें उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा छुपाया हुआ है।राधिका आप्टे ने अपनी बेटी के साथ भारत लौटते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, “मातृभूमि पर उतरना। मम्मा ने मुंबई से परिचय कराने के लिए बिल्कुल सही समय चुना।” इस कैप्शन से ऐसा लगता है कि राधिका ने यह संदेश अपनी बेटी की तरफ से लिखा है। साथ ही उन्होंने सूर्य, आम और दिल वाले इमोजी भी जोड़े और कई हैशटैग भी इस्तेमाल किए। यह पोस्ट उनकी मातृत्व यात्रा और भारत लौटने की खुशी को जाहिर करती है।राधिका आप्टे का मुंबई लौटने का अनुभव उनके फैंस के लिए खुशी का मौका बन गया है। लंदन से मुंबई लौटते हुए उन्हें यहां के गर्म वातावरण का एहसास हुआ और इस पर मजेदार कैप्शन के साथ उन्होंने इसे शेयर किया। राधिका का कहना था कि मुंबई की गर्मियां उन्हें अच्छी लगती हैं, और इसीलिए उनका कैप्शन थोड़ा मजाकिया और प्यारा था। राधिका की पोस्ट पर दीया मिर्जा और जोया अख्तर ने भी कमेंट करके उनका मुंबई में स्वागत किया। इसके अलावा उनके प्रशंसकों ने भी राधिका को मुंबई वापस देखकर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।राधिका आप्टे ने निर्देशन में कदम रखा है। वह फिल्म ‘कोट्या’ का निर्देशन करेंगी। यह एक एक्शन फैंटेसी फिल्म होगी। फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *