रेलवे आरपीएफ जवान की चोरी हुई बाइक बरामद, चोर गिरफ्तार 

रेलवे के सुरक्षा गार्ड की चोरी हुई बाइक को पुलिस ने रेलवे क्वार्टर से बरामद कर लिया है। साथ ही बाइक चोर को भी गिरफ्तार कर लिया लिया है.जानकारी अनुसार रेलवे आरपीएफ जवान विजय रॉय अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद आधी रात को क्वार्टर के बाहर बाइक रखकर सो रहे थे। इसी दौरान बाइक चोर ने बाइक चुरा ली और फरार हो गया। घटना 14 मई को एनजेपी थाना से सटे सेंट्रल कॉलोनी में हुई।

घटना के तुरंत बाद बाइक मालिक ने एनजेपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर एनजेपी थाने की सादे लिबास में पुलिस ने जांच शुरू की। करीब एक महीने की लंबी जांच के बाद पुलिस ने आखिरकार मंगलवार को एनजेपी मेन रोड से चोरी की गई बाइक के साथ सैरुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति फूलबाड़ी का रहने वाला है।

वह लंबे समय से विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति को बुधवार को जलपाईगुड़ी कोर्ट भेज दिया गया। दूसरी ओर पुलिस कानूनी प्रक्रिया का पालन कर बाइक को उसके असली मालिक को सौंपने का प्रयास कर रही है। बाइक मालिक विजय रॉय चोरी की गई बाइक वापस पाकर खुश हैं। उन्होंने पुलिस की भूमिका की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *