पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले ही मौसम का हाल बदला हुआ है । लगातार बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण आने वाले दिनों में राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा ।

गुरुवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है । पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है । शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हावड़ाा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा झाड़ग्राम में बारिश की संभावना और अधिक है ।

वहीं, उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, कलिंम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । आने वाले दो से तीन दिनों तक इन जिलों में सात से ग्यारह सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है । शुक्रवार को उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में गरज चमक के साथ बारिश और झोंकेदार हवाओं की संभावना है ।

राजधानी कोलकाता में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । शहर में आसमान पूरे दिन बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश होगी शुक्रवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *