दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिए शनिवार को भारत सरकार के नेशनल हेल्थ अथॉरिटी व दिल्ली सरकार के स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के बीच एक औपचारिक समझौता होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। ये कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित रंग भवन में आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस योजना के लिए 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 लाख परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
आयुष्मान भारत योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या इसके ऐप पर जाना होगा।
10 अप्रैल से दिल्ली में शुरू होगा आयुष्मान भारत योजना के लिए पंजीकरण
