सिलीगुड़ी : दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सिलीगुड़ी पूर्वी बाईपास इलाके में रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाए जा रहे हैं। बुधवार रात परिवहन विभाग के एमवीआई कर्मचारियों ने ईस्टर्न बाईपास के विभिन्न स्थानों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए। दरअसल, ईस्टर्न बाईपास पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं जिनमें लोगों की जान जा रही है।दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एमवीआई कर्मचारियों द्वारा विशेष पहल शुरू की है।
बुधवार की रात परिवहन विभाग के तकनीकी कर्मचारी अब्दुल रूहान के नेतृत्व में सिलीगुड़ी पूर्वी बाईपास इलाके में रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाने का काम शुरू हुआ। सिलीगुड़ी परिवहन विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने सिलीगुड़ी पूर्वी बाईपास क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव स्टिकर चिपकाए। बाईपास इलाके में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटनाओं से बचने के लिए, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है तथा परिवहन विभाग के तकनीकी कर्मचारी कई अंधेरे क्षेत्रों में जाकर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगा रहे हैं।
ताकि आम लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। आज के कार्यक्रम में अब्दुल रोहन, नोटेन बिस्वास, शुभंकर सेन, दयाल बर्मन, अभिषेक गुप्ता, अजय लामा और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। परिवहन विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने कहा कि परिवहन विभाग के कर्मचारी होने के नाते दुर्घटनाओं को रोकना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। यह काम इसी मानसिकता के साथ किया जा रहा है। हम खर्च स्वयं वहन कर रहे हैं। उम्मीद है परिवहन विभाग के कर्मचारियों की इस पहल से वाहन चालकों को राहत मिली और दुर्घटनाएं कम होंगी।