सिलीगुड़ी नगर निगम ने अवैध रूप से निर्मित डेकोरेटर के गोदाम को किया ध्वस्त

सिलीगुड़ी  (न्यूज़ एशिया ): सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 40 के शिवरामपल्ली इलाके में अवैध रूप से निर्मित डेकोरेटर के गोदाम को सिलीगुड़ी  नगर निगम  के द्वारा आज ध्वस्त कर दिया.पता चला है कि नगर निगम से बिना प्लान पास कराये ही गोदाम मालिक ने गोदाम बनाया था। नगर निगम  की और से  अवैध निर्माण हटाने के लिए दो नोटिस दिए गए थे, लेकिन गोदाम मालिक ने केवल एक हिस्सा ही हटाया।

इसके बाद आज नगर निगम  के कर्मचारी अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंचे. गोदाम मालिकों और  नगर निगम  अधिकारियों के बीच भी इसको लेकर नोकझोंक भी हुई।इस संबंध में गोदाम मालिक ने कहा कि नोटिस भेजने के बाद मैंने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर इसकी रिपोर्ट सौंप दी है।

उसके बाद  नगर निगम  की ओर से कोई  सूचना नहीं मिली थी। आज बिना समय दिए  नगर निगम के कर्मचारी गोदाम तोड़ने पहुंच गए, इसी बात को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *