सिलीगुड़ी नगर निगम ने खालपाड़ा स्थित गोदाम में मारा छापा, भारी मात्रा में जब्त की प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक 

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम ने सिलीगुड़ी के खालपाड़ा स्थित एक प्लास्टिक गोदाम पर आज छापा मारा। यहाँ से भारी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई है.  नगर निगम सूत्रों के अनुसार, व्यवसायी ने अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का भंडारण कर रखा था। विशिष्ट सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी नगर निगम ने उस गोदाम पर छापा मारा जहां प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग रखे हुए थे। बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी नगर निगम के पर्यावरण विभाग के कर्मचारियों ने सिलीगुड़ी थाना के खालपाड़ा चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सिलीगुड़ी के खालपाड़ा इलाके में स्थित गोदाम पर छापा मारा। सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि कानून का उल्लंघन कर गोदाम में लाखों रुपये मूल्य के प्लास्टिक कैरी बैग रखे गए थे।

प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्णतः प्रतिबंध है। निगम को शिकायत मिली थी कि एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के थैलों का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है तथा शहर के विभिन्न बाजारों में उनकी आपूर्ति की जा रही है। उस सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी नगर निगम ने छापेमारी की। यह अभियान सिलीगुड़ी थाने के खालपाड़ा चौकी की पुलिस की मदद से चलाया गया। सिलीगुड़ी के  डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने बताया कि प्रतिबंधित कैरी बैग से भरा लगभग एक ट्रक जब्त किया गया है। रंजन बाबू ने कहा कि उस व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

सूत्रों के अनुसार, मिलनपल्ली निवासी प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग निर्माता के सिलीगुड़ी शहर में दो और गोदाम हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस और नगर निगम वहां भी अभियान चलाएंगे।सूत्रों के अनुसार व्यापारी लंबे समय से हॉकर्स कॉर्नर के पास रेलवे फाटक के बगल में स्थित अपनी दुकान से तथा शहर के दो-तीन गोदामों से शहर के विभिन्न बाजारों में अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग की सप्लाई कर रहा था। अब देखना यह है कि सिलीगुड़ी नगर निगम आरोपी व्यवसायी के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *