करोड़ों रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट के साथ एक गिरफ्तार 

पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट की तस्करी को नाकाम कर दिया।  कल शाम सिलीगुड़ी महकमा परिषद की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27, फुलबाड़ी घोषपुकुर के पावर हाउस इलाके में एक 12 चक्का कंटेनर की पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान  पुलिस को करोड़ों रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट बरामद हुए।

इन विदेशी सिगरेटों को पुरानी कंपनी के जूस की आड़ में तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये विदेशी सिगरेटें गुवाहाटी से मुंबई ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने इस घटना में वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार प्रकार की विदेशी सिगरेट के 214 कार्टन बरामद किए है। घटना में चालक और सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कंटेनर वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम फजल अहमद (31) और इरशाद खान (27) हैं, जो असम के निवासी हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। इस सिगरेट तस्करी के पीछे और कौन शामिल है? फाँसी थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *