इसुजु मोटर्स इंडिया ने ताकेशी हिरानो को नया उप प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है

जापान की कंपनी इसुज़ु मोटर्स लिमिटेड की सहायक कंपनी इसुज़ु मोटर्स इंडिया(IMI) ने अपने शीर्ष प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन, जापान के इसुज़ु व्यवसाय प्रभाग के श्री ताकेशी हिरानो को इसुज़ु मोटर्स इंडिया के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर श्री तोरू किशिमोटो के स्थान पर नियुक्त किया गया है। 

श्री ताकेशी हिरानो के पास इसुज़ु के लिए वैश्विक बाज़ारों में वितरण और विपणन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने इसुज़ु मोटर्स और मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अलग-अलग देशों के बाज़ारों में संचालन की ज़िम्मेदारी संभाली है। उन्हें भारतीय बाज़ार की भी अच्छी समझ है, इससे पहले वे इसुज़ु मोटर्स इंडिया में उपाध्यक्ष – बिक्री और विपणन के पद पर कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने भारतीय बाजार में कंपनी की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री तोरू किशिमोटो अब जापान में कंपनी के मुख्य कार्यालय में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी के अनुसार, प्रबंधन में यह बदलाव उसके व्यापारिक योजना के तहत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *