कुएं में गिरा वयस्क तेंदुआ, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

सिलीगुड़ी के दागापुर चाय बागान इलाके के डामराग्राम में एक वयस्क तेंदुआ कुएं में गिर गया था। यह खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी महानंदा वन्यजीव वन विभाग के कर्मचारियों को दी।

वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। आपको बता दें कि करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बचाया गया। बताया जा रहा है कि बचाए गए तेंदुए को प्रारंभिक उपचार के बाद घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

दूसरी ओर, तेंदुए के पकड़े जाने के बावजूद  लोगों में दहशत का माहौल है, लोगों को डर सत्ता रहा है कि और भी तेंदुए हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *