धूपगुड़ी ब्लॉक के पूरबा दुरामारी स्थित खुट्टीमारी वन ग्राम प्राथमिक विद्यालय को गुरुवार रात 10 बजे एक जंगली हाथी ने मध्याह्न भोजन के लालच में क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे पड़ोसी खुट्टीमारी जंगल से एक जंगली हाथी निकलकर स्कूल के सामने आ धमका। आते ही हाथी ने स्कूल की दीवार तोड़ दी। दीवार तोड़ने के बाद हाथी ने स्कूल में रखा सारा चावल-दाल खा लिया और रात करीब 11 बजे जंगल में लौट गया।
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वन विभाग के अधिकारी आए और क्षतिग्रस्त स्कूल का निरीक्षण किया।
