30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ न सिर्फ अपना खर्च निकाल चुकी है, बल्कि हिट फिल्मों की कतार में भी शामिल हो गई है। 8वें दिन का कलेक्शन लगभग 4.35 करोड़ रुपये रहा। इस तरह कुल कमाई 49.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। दिलचस्प ट्विस्ट यह है कि रोजाना के कलेक्शन में यह फिल्म ‘थामा’ को लगभग बराबरी की टक्कर देते हुए आगे बढ़ रही है। दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस को दीवाना बना रखा है। दर्शकों की तालियां सुनाई दे रही हैं और काउंटर पर नोटों की बरसात सी हो रही है।
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानगी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है
