फिल्म सितारे ज़मीन पर की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई

सुपरस्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे ज़मीन पर की रिलीज में अब बस एक दिन बाकी है। यह फिल्म कल यानी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा कुछ मामूली बदलावों के बाद इस फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को रिलीज हो रही सितारे ज़मीन पर ने अच्छी खासी टिकटें बेचकर बंपर कमाई की है और मेकर्स को मालामाल कर दिया है। पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। पहले दिन के आंकड़े सामने आए आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर साल 2007 में रिलीज हुई तारे ज़मीन पर का सीक्वल है। यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें कुछ खास बच्चे नजर आएंगे। इसी का नतीजा है कि सितारे ज़मीन पर ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई शुरू कर दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सितारे ज़मीन पर ने पहले दिन देशभर में 39,667 टिकटें बेचकर हिंदी भाषा की फिल्म पर दबदबा बनाया है। एडवांस बुकिंग में फिल्म सितारे ज़मीन पर के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे पता चलता है कि हिंदी वर्जन हावी है। इसमें 5,768 शो के लिए 30,573 टिकटें प्री-सोल्ड हो चुकी हैं। कमाई 93.49 लाख रुपए हुई है। तमिल भाषा में 88 शो के लिए 983 टिकटें बिक चुकी हैं और कमाई 1.23 लाख रुपए हुई है, जबकि तेलुगु भाषा में 276 शो के लिए 8,111 टिकटें बिक चुकी हैं और कमाई 7.87 लाख रुपए हुई है। रिलीज से पहले मेकर्स मालामाल: रिपोर्ट के मुताबिक सितारे ज़मीन पर ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में तीनों भाषाओं के साथ 1.03 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ कमाई 3.64 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है। चूंकि अभी पूरा दिन बाकी है, इसलिए कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। 20 जून को रिलीज हो रही फिल्म सितारे जमीन पर में आमिर खान के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में 10 स्पेशल बच्चों को भी शामिल किया गया है, जिसमें ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, अरोश दत्ता, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *