मुर्शिदाबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बेलडांगा और डोमकल के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर सात आग्नेयास्त्र और सात कारतूस सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से पता चला, कल रात गुप्त सूत्र से सूचना पाकर बेलडांगा थाना के आईसी सुमित तालुकदार के नेतृत्व में बेलडांगा थाना के जलालपुर डांगापाड़ा इलाके में एक घर में तलाशी ली गई, जिसमें पांच आग्नेयास्त्र और चार नए कारतूस बरामद हुए। उसके बाद उस घर से काजल शेख (29) नामक एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
10 दिनों की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन से गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया। अवैध आग्नेयास्त्र और कारतूस क्यों उस घर में जमा किए थे, इसकी जांच बेलडांगा थाना पुलिस कर रही है। साथ ही डोमकल में दो जगहों पर दो घरों में तलाशी लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद हुए दो आग्नेयास्त्र और तीन कारतूस। शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर मुर्शिदाबाद के डोमकल थाना के साहाबाजपुर उत्तरपाड़ा गांव में डोमकल थाना के आईसी पार्थ सारथी मजूमदार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाया। वहाँ तौहीदुल मंडल के घर में छापा मारकर एक आग्नेयास्त्र पुलिस ने बरामद किया।
उसके बाद पुलिस ने तौहीदुल मंडल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा डोमकल थाना के अमीनाबाद बटतलपाड़ा गांव में गुप्त सूचना पाकर उहाब शेख के घर तलाशी लेकर एक आग्नेयास्त्र और तीन कारतूस पुलिस ने बरामद किए। फिर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने आग्नेयास्त्र और कारतूस घर में क्यों जमा किए थे और कहाँ से लाए थे, इसकी जांच डोमकल थाना पुलिस कर रही है।
