रॉयल स्टैग बूमबॉक्स सीजन 4 कई शहरों के संगीत दौरे के साथ लौट रहा है, कोलकाता में इसका उद्घाटन शो होगा

बॉलीवुड के सदाबहार संगीत का हिप-हॉप की जोशीली धुनों से मेल करवाने वाला आइकॉनिक म्यूज़िक फेस्टिवल सीग्राम्स रॉयल स्टैग बूमबॉक्स अपने बहुप्रतीक्षित चौथे सीज़न के साथ लौट आया है। पिछले तीन सीज़न की अभूतपूर्व कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए, इस साल रॉयल स्टैग बूमबॉक्स नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। नए सीज़न में देश-विदेश की सबसे प्रसिद्ध संगीत प्रतिभाओं की असाधारण लाइन-अप होगी और देश के चार जीवंत युवा केंद्रों – विशाखापत्तनम, कोलकाता, मुंबई और मोहाली में चकाचौंध करने वाले आयोजन होंगे। रॉयल स्टैग बूमबॉक्स अपने उन दर्शकों को अनूठा अनुभव देने के लिए मशहूर है। यह आज के युवाओं, यानी ‘द जेनरेशन ऑफ लार्ज’ – में जुनून जगाने वाले बिंदुओं – म्यूजिक, फैशन, फूड और गेमिंग को साथ लाकर उप-सांस्कृतिक तत्वों को समाहित करता है।

चौथे सीज़न की शुरूआत 21 फरवरी 2026 को कोलकाता से होगी। इसके बाद विशाखापत्तनम
(7 मार्च), मुंबई (21 मार्च) और मोहाली (28 मार्च) में कार्यक्रम होंगे। अपनी शुरूआत के बाद से ही यह फेस्टिवल बॉलीवुड के दिग्गज गायकों और दमदार हिप-हॉप कलाकारों के बीच रोमांचक सहयोग के ज़रिये भारत के लाइव म्यूज़िक लैंडस्केप को नया रूप देता आया है। इस साल की धमाकेदार लाइन-अप में ग्लोबल सनसनी एलन वॉकर, रैप सुपरस्टार बादशाह, चार्ट-टॉपर्स अरमान मलिक और डिवाइन, सुरीली आवाज़ की मल्लिका नीति मोहन, निकिता गांधी, रश्मीत कौर और श्रीरामा चंद्र के साथ-साथ दिग्गज बैंड फॉसिल्स शामिल हैं। रोमांच को शिखर पर पहुँचाने के लिए हिप-हॉप के दिग्गज कलाकार रफ्तार और डिनो जेम्स और डीजे साहिल गुलाटी मौजूद रहेंगे, जो चार्ट-टॉपिंग हिट्स और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ ना भूलने वाले पल बनाएंगे। बस इतना ही नहीं—फैंस गेमिंग की दुनिया की सनसनी पायल धारे के साथ एक रोमांचक गेमिंग मुकाबला भी खेल सकते हैं, जो इस सीजन को एक सचमुच अद्भुत सांस्कृतिक उत्सव बना देगा।

रॉयल स्टैग बूमबॉक्स अपनी शानदार साउंड और लाइटिंग के साथ इंटरैक्टिव फैन ज़ोन और जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों का मिश्रण करके एक ऐसा अनुभव देने के लिए जाना जाता है, जो मेजबान शहर की अनूठी संस्कृति और भावना को दर्शाता है।

लिंक: www.royalstagfan.com 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *