उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के  अस्थायी  कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर  किया प्रदर्शन

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल   में कार्यरत 254 अस्थायी कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आज सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए। आंदोलन के कारण अस्पताल की सेवाएं बाधित रहीं। बताया जाता है छह महीने पहले उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती के लिए कोलकाता की एक कंपनी को ठेका दिया गया था।

जब से उस कंपनी को ठेका मिला है, अस्पताल में एक के बाद एक अनियमितताओं की शिकायतें आने लगी हैं। मई में भी अस्थायी कर्मचारियों ने वेतन अनियमितता, भविष्य निधि और ईएसआई का भुगतान न करने समेत कई शिकायतें की थीं।

आंदोलन के माध्यम से अस्पताल अधीक्षक, प्राचार्य और रोगी कल्याण संघ को भी सेवा से अवगत कराया गया था। लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर अस्थायी कर्मचारियों ने आज फिर आंदोलन शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *