जंगली हाथी ने चाय बागान के श्रमिक क्वार्टर और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए घरों में तोड़-फोड़ की और खाद्य सामग्री चट कर गए । घर के लोग भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जाता है तिलाबारी डिवीजन के चाय बागानों के दक्षिण धूपझोरा मुचिपारा इलाके के चर्च लाइन और बाताबारी बेनाई पारा इलाकों में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी ने हमला किया।
हाथी ने चर्च लाइन पर एक श्रमिक के आवास को ध्वस्त कर दिया। फिर उसने बेनाई पाड़ा के बेनाई मोहम्मद और मोची पाड़ा के बुधनी खेरिया के घरों में तोड़फोड़ की । पता चला है कि हाथी लतागुड़ी वन क्षेत्र से निकलकर बारादिघी चाय बागानों के रास्ते तिलाबारी चर्च लाइन में आ गया।
खबर मिलने पर धूपझोरा बिट के वनकर्मी आए और हाथी को गरुमारा जंगल में भेज दिया। वनकर्मियों ने शुक्रवार सुबह प्रभावित इलाकों का दौरा किया
