पदातिक एक्सप्रेस के इंजन में आयी गड़बड़ी, दो घंटे तक यात्रियों को हुई भारी परेशानी

पदातिक एक्सप्रेस (12377 अप) का इंजन आज सुबह जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन के पास खराब हो गया, जिससे यात्रियों को करीब दो घंटे तक भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ट्रेन जलपाईगुड़ी के बेलाकोबा और रानीनगर स्टेशनों के बीच रुकी हुई थी।

यह घटना सुबह करीब 10:05 बजे की है, जब ट्रेन जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन वहीं फंस गई। दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रहने से न केवल यात्रियों को परेशानी हुई, बल्कि स्टेशन परिसर में मौजूद  अन्य यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौके पर रेलवे कर्मचारी, अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंच गए। रेलवे सूत्रों के अनुसार, लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को रानीनगर स्टेशन तक लाया गया और वहां इंजन को बदलकर ट्रेन को न्यू अलीपुरद्वार की ओर रवाना किया गया। रेल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *