ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली, जिससे साबित होता है कि फिल्म में दोनों के बीच हाई लेवल एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है। पूरी कास्ट की झलक देखने को मिली ‘वॉर 2’ के ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर समेत फिल्म की पूरी कास्ट की झलक देखने को मिली। जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी शामिल हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है। जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में उनके अंदाज और दमदार किरदार को देखकर लग रहा है कि जूनियर एनटीआर के लिए बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए ‘वॉर 2’ एक बेहतर विकल्प है. 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स की जासूसी यूनिवर्स का हिस्सा है. ‘वॉर 2’ 2019 में रिलीज हुई ‘वॉर’ का अगला पार्ट है. ‘वॉर’ में जहां ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे, वहीं इस बार ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन से भिड़ते नजर आएंगे. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ
