सिलीगुड़ी में 200 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने की बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा  के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिलीगुड़ी में पुलिस उस समय हैरान रह गई जब उन्होंने एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। ट्रक में मकई से भरे बोरे की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी. तलाशी के दौरान पुलिस ने  200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी के महानंदा ब्रिज पर नाका चेकिंग की। सूचना सही थी और चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा बरामद किया । मक्के से भरे बोरों की आड़ में  गांजा के पैकेटों की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने इस घटना में ट्रक चालक रॉबिन कयाल और सह चालक कल्याण भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी दक्षिण 24 परगना के निवासी हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के बाद पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली कि गांजा को तस्करी के लिए कूचबिहार के तूफानगंज से दक्षिण 24 परगना के बशीरहाट ले जाया जा रहा था। इस अभियान में बरामद 200 किलोग्राम गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख रूपये है। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। यह जानकारी प्रधाननगर थाने के आईसी बासुदेव सरकार ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *