सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की प्रधान नगर थाने की पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों गिरफ्तार किया है। तस्करों के द्वारा कूचबिहार से ट्रॉली बैग में गांजा तस्करी कर कोलकाता ले जाने की योजना थी. लेकिन सिलीगुड़ी जंक्शन पर गाड़ी पकड़ने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
इस बीच इसकी खबर प्रधान नगर थाने की पुलिस को लग गई और सादे पोशाक में सिलीगुड़ी जंक्शन पहुँची और दोनों से पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई। ट्रॉली बैग से अनुमानित 15 से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
गांजा बरामद होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सोमनाथ सद्दार और शुबोजीत हलदर हैं। दोनों का घर मध्यमग्राम न्यू बराकपुर थाना क्षेत्र में है। आज उन्हें सिलीगुड़ी की अदालत में पेश किया जाएगा।