इस सर्दी में कैलिफोर्निया के बादाम की शक्ति से पाएं दमकती त्वचा

सर्दियाँ अपने साथ सुकून भरी रातें और त्योहारों का उत्सव लेकर आती हैं, लेकिन कई लोगों के लिए यह एक परिचित चुनौती भी पेश करती है: शुष्क, बेरंग और संवेदनशील त्वचा। ठंडी हवा त्वचा से नमी खींच लेती है, जिससे यह रूखी और जलनशील हो जाती है। टॉपिकल स्किनकेयर मदद कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक पोषण शरीर के अंदर से ही शुरू होता है। न्यूट्रिशनिस्ट ऋतिका समद्दार बताती हैं कि सर्दियों में त्वचा की देखभाल का सबसे प्रभावी तरीका सही खाद्य पदार्थों के माध्यम से शरीर को पोषण देना है। वह बताती हैं कि सर्दियों में त्वचा की सूखापन केवल स्किनकेयर का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पोषण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन E और ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन पर जोर दिया, जैसे फैटी फिश और कैलिफ़ोर्निया बादाम। रोज़ाना बादाम को अपने आहार में शामिल करने से त्वचा को भीतर से पोषण मिलता है और यह कठोर मौसम में भी मुलायम, हाइड्रेटेड और स्वस्थ बनी रहती है।

बादाम आवश्यक पोषक तत्वों का एक शक्तिशाली स्रोत हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य को कई तरीकों से समर्थन प्रदान करते हैं। यह विटामिन E के सबसे समृद्ध प्राकृतिक स्रोतों में से एक हैं, जो एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है और त्वचा को क्षति से बचाता है। विटामिन E त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को भी मजबूत करता है, जिससे यह नमी बनाए रखती है और कठोर सर्दियों में मुलायम बनी रहती है। इसके अलावा, विटामिन E में एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।

कैलिफ़ोर्निया बादाम को सर्दियों में आवश्यक बनाने का एक और कारण है इनमें मौजूद उच्च मात्रा में हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स। ये हेल्दी फैट्स त्वचा के लिए अंदरूनी मॉइस्चराइज़र का काम करती हैं, जिससे त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार होता है और अत्यधिक सूखापन से बचाव होता है। यह त्वचा को भरी-भरी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं, साथ ही ठंडे मौसम में प्रमुख रूप से दिखाई देने वाली फाइन लाइंस की विजिबिलिटी को कम करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *