वी-गार्ड ने 5-स्टार बीईई रेटेड इंडक्शन कुकटॉप के साथ नया मानक स्थापित किया

उपभोक्ता इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। कंपनी के इन-हाउस विकसित इंडक्शन कुकटॉप मॉडल VIC06V1 को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE-बीईई) द्वारा 5-स्टार (★★★★★) ऊर्जा दक्षता रेटिंग प्रदान की गई है। यह सम्मान प्राप्त करने वाला यह भारत का पहला इंडक्शन कुकटॉप मॉडल है। यह मान्यता ऊर्जा-कुशल नवाचार, इन-हाउस डिजाइन क्षमता, उच्च निर्माण मानकों और गुणवत्ता के प्रति वी-गार्ड की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है। VIC06V1 को वी-गार्ड की पेरुंदुरई स्थित अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई में डिज़ाइन और निर्मित किया गया है। यह इंडक्‍शन कुकटॉप तेज़, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल कुकिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है, ताकि उपभोक्ता सुविधा और प्रदर्शन से समझौता किए बिना बिजली की खपत कम कर सकें।

5-स्टार बीईई रेटिंग से लैस यह इंडक्शन कुकटॉप अधिकतम 1600 वॉट की पावर देता है। इसमें 8 पावर और तापमान स्तरों के साथ 8 प्री-सेट कुकिंग मोड भी उपलब्ध हैं, जो रोज़मर्रा के खाना पकाने को अधिक सरल और ऊर्जा-सक्षम बनाते हैं। इसका सॉफ्ट-टच स्विच, स्पष्ट डिजिटल डिस्प्ले, 4-घंटे का टाइमर, 24-घंटे का प्री-सेट फ़ंक्शन तथा ऊर्जा और वोल्टेज इंडिकेटर कुकिंग अनुभव को और सुगम बनाते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मॉडल में 3 केवी सर्ज प्रोटेक्शन, हाई-लो वोल्टेज कट-ऑफ और BIS सर्टिफिकेशन दिया गया है। ग्रेड-ए क्रिस्टलाइन ग्लास पैनल इसे मज़बूती के साथ दिखने में भी खूबसूरत बनाता है। हल्का डिज़ाइन और वाइड वोल्टेज वर्किंग रेंज इसे तेज़ और ऊर्जा-कुशल कुकिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। प्रोडक्ट पर 1 वर्ष की वारंटी और इंडक्शन कॉइल पर 3 वर्ष की वारंटी उपभोक्ताओं के भरोसे को और मजबूत करती है।

इस उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वी-गार्ड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री मिथुन चिट्टिलप्पिली ने कहा, “यह सम्मान इन-हाउस डिजाइन, निर्माण उत्कृष्टता, गुणवत्ता मानकों और ऊर्जा-कुशल नवाचार पर हमारे सतत ध्‍यान का परिणाम है। यह उपलब्धि उद्योग के लिए नया मानक तय करती है और ऊर्जा-कुशल होम अप्लायंसेज़ के क्षेत्र में वी-गार्ड की नेतृत्व स्थिति को और सुदृढ़ करती है।” इस महत्वपूर्ण सफलता के साथ VIC06V1 ने भारत में इंडक्शन कुकिंग कैटेगरी के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। यह उपलब्धि आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए स्‍थायी, उच्च-प्रदर्शन और ऊर्जा-सक्षम किचन अप्लायन्स उपलब्ध कराने में वी-गार्ड की अग्रणी भूमिका को पुनः प्रमाणित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *