लिंक्डइन के एक अध्ययन से पता चलता है कि भारतीय महिलाएं एआई के लिए तैयार हैं, और कैसे

जैसे-जैसे एआई कार्यक्षेत्र को नया रूप दे रहा है, दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्क लिंक्‍डइन की रिसर्च से पता चलता है कि भारत में महिला प्रोफेशनल्स न केवल एआई को अपनाने में पुरुषों के साथ कदम मिला रही हैं, बल्कि एआई में आत्मविश्वास और क्षमता बनाने में उनसे आगे निकल रही हैं।

लिंक्‍डइन के डेटा के अनुसार, भारत में 90% महिला प्रोफेशनल्स का कहना है कि वे कार्यस्थल पर एआई टूल्स का उपयोग करने में आत्मविश्वास महसूस करती हैं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 86% है। महिलाएं एआई स्किल्स को मजबूत करने के लिए अधिक सक्रिय हैं—35% महिलाएं अपनी जॉब संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई स्किल्स सीख रही हैं, जबकि पुरुषों में यह सिर्फ 29% है।

यह गति कार्यस्थल से आगे भी जारी है। उद्यमियों में, भारत की महिला फाउंडर्स अपनी कंपनी की ग्रोथ आउटलुक को लेकर काफी अधिक आशावादी हैं (78%), जबकि पुरुषों में यह 66% है। कई महिला उद्यमी अपने बिजनेस में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा दे रही हैं—वे एआई-पावर्ड ऑटोमेशन, स्मार्टर वर्कफ्लो और डेटा-ड्रिवन डिसीजन मेकिंग को प्राथमिकता देकर ऑपरेशंस का दायरा बढ़ा रही हैं।

निराजिता बैनर्जी, लिंक्‍डइन कॅरियर एक्‍सपर्ट एवं भारत की सीनियर मैनेजिंग एडिटर, कहती हैं, “भारत की कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल पर एआई टूल्स का उपयोग करने में काफी आत्मविश्वास दिखा रही हैं, लेकिन व्यापक श्रम बाजार की हकीकत अभी भी चिंताजनक है। लिंक्‍डइन प्लेटफॉर्म डेटा के अनुसार, भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी अभी भी अपेक्षाकृत कम है – केवल 28.1%। इस अंतर को कम करने के लिए सिर्फ तकनीक काफी नहीं होगी। हालांकि, जो बात उत्साहजनक है, वह यह है कि कार्यबल में पहले से मौजूद कई महिलाएं एआई स्किल्स को सक्रिय रूप से विकसित कर रही हैं और नए टूल्स के साथ प्रयोग कर रही हैं। जैसे-जैसे एआई रूटीन कामों को ऑटोमेट कर रहा है और जॉब रोल्स को नया रूप दे रहा है, वे प्रोफेशनल्स जो तकनीकी जिज्ञासा को मजबूत ह्यूमन स्किल्स के साथ जोड़ते हैं, उन्हें फायदा होगा। अधिक महिलाओं को इन अवसरों तक पहुंच और लाभ सुनिश्चित करना एक अधिक समावेशी कार्य भविष्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *