Yes Bank के शेयर बने रॉकेट!

 प्राइवेट सेक्टर लेंडर यस बैंक के शेयरों में आज जोरदार तेजी दिखी और यह 4% से अधिक उछल गया। यह तेजी एक मीडिया रिपोर्ट के चलते आई है जिसमें खुलासा किया है कि एसएमबीसी यस बैंक में ₹16 हजार करोड़ ($183 करोड़) का निवेश करने की तैयारी कर रही है। यह निवेश इक्विटी और डेट को मिलाकर होगा। जापान की दिग्गज वित्तीय कंपनी एसएमबीसी के प्रस्तावित निवेश का मकसद यस बैंक की बैलेंस शीट को मजबूत करने का है और इसे यस बैंक का स्वामित्व हासिल करने की दिशा में पहला संकेत माना जा रहा है। शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 2.46% की बढ़त के साथ ₹19.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.60% उछलकर ₹19.55 पर पहुंच गया था।

कैसी है सेहत?

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में यस बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 59.4% उछलकर ₹801 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5.7% बढ़कर ₹2,371.5 करोड़ पर पहुंच गई। अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो यस बैंक के शेयर पिछले साल 11 सितंबर 2024 को ₹24.40 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह छह महीने में 34.34% फिसलकर 12 मार्च 2025 को ₹16.02 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *