किशनगंज घूमने आयी सिक्किम की एक लड़की के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की

दुराचार का विरोध करने वाले के साथ भी आरोपियो ने की मारपीट

किशनगंज : बंगाल से सटे बिहार के किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के एक लॉज में सिक्किम की युवती के साथ दो युवकों ने दुराचार किया है। यह घटना आज तड़के का है। इस घटना के दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में जुटी है। घटना के संबंध में बताया गया है की यह घटना एक लॉज में घटित हुई। घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है। पकड़े गए आरोपियों में अरहान अख्तर बहादुरगंज व अमजद हुसैन अररिया जिले का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है। घटना के सम्बंध में बताया गया है की पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ किशनगंज घूमने आयी थी।लौटने के क्रम में ट्रेन छूट गई। पीड़िता ने किशनगंज में अपनी बहन के जान पहचान वाले को रात ठहरने के लिए कॉल किया। पीड़िता की बहन का दोस्त स्टेशन पहुंचा और दोनों युवतियों को एक लॉज में लेकर आया। उसी लॉज में दोनो आरोपी युवक लॉज में पहले से कमरे में था। लॉज में खाना खाने के बाद दोनों युवती सोने चली गई। तभी दोनों आरोपी युवक दोनों युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। तभी जिस युवक के कहने पर पीड़िता लॉज पहुंची थी वह युवक घटना का विरोध करने लगा। दोनों युवकों ने उक्त युवक को रस्से से बांध दिया। उसके बाद युवती के साथ जबरदस्ती करता रहा।पीड़िता की सहेली किसी तरह वहां से निकल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़ता व एक अन्य युवक को छुड़ाया। इस छापामारी टीम में प्रोवेशनर अवर निरीक्षक अन्नू कुमारी, अवर निरीक्षक राकेश कुमार, रवि शंकर कुमार शामिल थे। घटना की जांच के लिए भागलपुर से फ़ॉरेंसिक टीम पहुंची है।तीन सदस्यीय फ़ॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। टीम ने घटना स्थल से कई नमूने भी लिए। जिला पुलिस कप्तान सागर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलवायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *