कृषि विभाग के कार्यालय में चीते की मौजूदगी की खबर से खौफ का माहौल

कृषि विभाग के कार्यालय में चीते की मौजूदगी की खबर से खौफ का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है।धुपगुड़ी में कृषि विभाग कार्यालय के फार्म में कर्मचारियों ने तेंदुए की मौजूदगी देखी। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने तेंदुए जैसे जानवर को घूमते हुए देखा।

 फिर उन्होंने तस्वीरें लीं और अधिकारियों को भेज दीं। कृषि अधिकारियों ने तुरंत बिन्नागुड़ी वन्यजीव दस्ते से संपर्क किया। मंगलवार दोपहर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की मौजूदगी की जांच की। वन अमले ने कई स्थानों पर पदचिन्हों की जांच की। इसके बाद वन विभाग पिंजरा लगा दिया है।

शाम को उस पिंजरे में बकरियों को चारा के रूप में डाला जायेगा। लेकिन यह तेंदुआ है या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। घटना से कृषि विभाग में कार्यरत कर्मियों व आम लोगों में दहशत फैल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *